बिंद: बिंद गांव में जागरण का समाजसेवी सह सेवानिवृत्त शिक्षक ने द्वीप प्रज्वलित कर किया प्रारंभ
Bind, Nalanda | Oct 14, 2024 बिंद प्रखंड के बिंद गांव में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सह नवयुवक नाट्य समिति के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रात 9 बजे किया गया। जहां कार्यक्रम का प्रारंभ द्वीप प्रज्वलित कर स्थानीय समाजसेवी सह सेवा निवृत शिक्षक भगीरथ प्रसाद ने किया। उसके बाद जागरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जागरण प्रारंभ होते ही स्थानीय व आस पास के लोग पहुंचे।