सहारनपुर: सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, थाना मंडी पुलिस और राजस्व टीम ने ओवरलोड बालू से भरा ट्रक किया ज़ब्त
सहारनपुर में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान बालू-रेत से ओवरलोड एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया गया। गुरुवार शाम 4 बजे मंडी थाना क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों, स्क्रीनिंग प्लांटों और मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई।