नबीनगर में शनिवार को राम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुसज्जित रथ पर निकली राम दरबार की झांकी लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। राम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी व अन्य भजनों के साथ भक्त झूमते नजर आए। शोभा यात्रा महावीर मंदिर से निकलकर विभिन्न मार्गों से गुजरी।