नबीनगर: खत्री बीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग जख्मी
सलैया थाना क्षेत्र के खत्री बीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है. जिसमें 11 लोग जख्मी हो गए। ज़ख्मियों में अवधेश नोनिया, उमेश नोनिया, सुरेंद्र नानिया, पिंकी कुमारी, अमृतांजन चौहान, मंटू कुमार, ललन कुमार, राजेंद्र चौहान, राजू कुमार, सिंधु चौहान और चंद्रेश चौहान शामिल है। सभी का इलाज सीएचसी मदनपुर में हुआ।