खंडवा: खंडवा में सनसनी! नामी पटेल परिवार के इकलौते वारिस ने फांसी लगाकर दी जान, करोड़ों की जमीन के विवाद से जुड़ रहा मामला
खंडवा में एक कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडावद की है। जहां नामी पटेल परिवार के 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक छात्र के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और