खुरई: किसानों के साथ भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी का भुगतान नहीं होने पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
Khurai, Sagar | Aug 12, 2024 सोमवार की दोपहर दर्जनों किसानों के साथ भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी का भुगतान नहीं होने पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने बताया कि जून में मूंग खरीदी हुई थी जिसका भुगतान दो माह बाद भी नहीं हुआ। किसानों को घर खर्च चलाने में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा पुराने भूगतानो को भी जल्दी कराए जाने की मांग की है।