मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना कोतवाली देहात पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाकर वायरल करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे निरीक्षक संदीप कुमार राय पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से नामजद अभियुक्त विकास कुमार पुत्र रामकृपाल निवासी माधोपुर थाना पड़री को गिरफ्तार कर भेजा जेल।