चकिया: गांधी नगर–लतीफशाह रोड पर चकिया में पुलिस मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी भी हुआ गिरफ्तार
चकिया थाना के गांधी नगर-लतीफशाह रोड पर सोमवार रात्रि 09 बजे को स्वाट सर्विलांस और चकिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25 हजार का इनामी बदमाश अली हसन उर्फ शेरू अंसारी पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी सोनू अंसारी भी कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने भागते समय फायरिंग की थी, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई।