मोहनलालगंज: जिलाबदर अपराधी बकरीद और पत्नी से मिलने पहुंचे घर, मोहनलालगंज पुलिस ने किया दबोच
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर घोषित दो अपराधियों को आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कनकहा मोड़ पर चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर ग्राम फत्तेखेड़ा में दबिश देकर मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक को पकड़ा। पूछताछ में सारिख ने बकरीद मनाने और मोहित ने पत्नी से मिलने घर आने की बात कबूली।