गोंडा: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में गोंडा के एक श्रद्धालु की हुई मौत, ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Gonda, Gonda | Jan 29, 2025 प्रयागराज महाकुंभ मे मौनी अमावस्या स्नान से पहले भारी भीड के बीच भगदड मच गई, जिसमें गोंडा के रुपईडीह गांव के एक श्रद्धालु ननकन की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संगम स्नान के लिए गए थे। बुधवार सुबह 9 बजे मामले की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान व समाजसेवी पंकज यादव ने पीडित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।