गोंडा: इटियाथोक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार का अभिलेख सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Jan 28, 2025 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय इटियाथोक में संविदा पर तैनात लेखाकार विनोद कुमार का रिश्वत लेते वीडियो मंगलवार 4 बजे वायरल हुआ है। वीडियो में एक शिक्षक से लेखाकार विनोद कुमार रुपये लते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है। मामले में बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो के सत्यता की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।