गोंडा: इटियाथोक पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Jan 28, 2025 थाना इटियाथोक के SI बृजेश कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियो साथ मुखबिर की सूचना पर कर्मडीहकला दर्जीजोत गांव पहुंचकर गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार वर्मा व चांद बाबू को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार 4:30 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तो का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ के लिए चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है।