कैराना: कैराना में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दूसरे दिन भी दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल की, रजिस्ट्री कार्यालय पर दिया धरना
Kairana, Shamli | Jun 17, 2026 बुधवार को उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ शाखा कैराना के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह के नेतृत्व में दूसरे दिन भी दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल रखी। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर अधिवक्ता भी पहुंचे। शाम करीब चार बजे चौधरी जतन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में ई—रजिस्ट्री व्यवस्था लागू की जा रही है।