नगरी: वनांचल के 10 बच्चे दिल्ली में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, कक्षा को स्क्वैश कोर्ट बना कर करते हैं अभ्यास
Nagri, Dhamtari | Apr 13, 2026 धमतरी जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि दुगली के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत स्क्वैश प्रतियोगिता हेतु किया गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने कक्षा को ही स्क्वैश कोर्ट बनाकर अभ्यास किया और अपने कठिन परिश्रम तथा मजबूत इरादे से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है।