मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में जीएसटी विभाग में तैनात सिपाही को लगी गोली, मची भगदड़, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
Meerut, Meerut | May 14, 2026 मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल के सामने बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जीएसटी विभाग के एक सिपाही के पैर में गोली लग गई। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।