पांडू: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजकीयकृत +2 कल्याण उच्च विद्यालय पांडू में हुआ योगाभ्यास
Pandu, Palamu | Jun 20, 2026 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व शनिवार को राजकीयकृत +2 कल्याण उच्च विद्यालय, पांडू में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।