राजगढ़: किसानों ने अतिवृष्टि से खराब फसल व बकाया फसल बीमा क्लेम सहित 6 मांगों पर एसडीएम कोर्ट राजगढ़ पर प्रदर्शन जारी रखा
Rajgarh, Churu | Sep 15, 2025 किसानों की अतिवृष्टि से खराब हुई फसल व बकाया फसल बीमा क्लेम सहित छ: सूत्री माँगों को लेकर पूर्व से प्रस्तावित एसडीएम कार्यालय राजगढ के घेराव कार्यक्रम के तहत जन सेवक सुनील पूनियां के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय राजगढ के सामने धरना प्रदर्शन जारी है। इसी दौरान धरने के समर्थन में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक इन्द्र सिंह पूनियां ने भी धरने पर पहुंचे।