दातागंज: आजमपुर गांव में 14 वर्षीय बच्चा कई दिन से लापता, हजरतपुर थाना पर गुमशुदगी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
दातागंज क्षेत्र के आजमपुर गांव में एक 14 वर्षीय जतिन पुत्र हकीम सिंह कई दिन से लापता है। परिजनों ने हजरतपुर थाने पर गुमशुदी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि जतिन घर से खेत पर साइकिल से निकला था।तभी अचानक लापता हो गया है। परिजन तलाश कर रहे थे। पुलिस में परिजनों ने गुमशुदी दर्ज कराई है।