ओम रिसोर्ट के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही कोलगवा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।