मैनपुरी: बैजनाथपुर निवासी प्रियांशी यादव ने नेशनल लेवल की कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर मैनपुरी का नाम किया रोशन
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी प्रियांशी यादव पुत्री रविन्द्र सिंह ने दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल की कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर मैनपुरी जनपद का नाम रोशन करने का काम किया है। प्रियांशी के घर पहुंचने पर उसके माता पिता ने फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वहीं घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।