गुना नगर: सुदामा कॉलोनी में चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹5 लाख के नगदी और जेवर बरामद किए
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। 2 मई को एसपी हितिका वासल ने बताया, 20 अप्रैल को फरियादी हेमंत भार्गव ने सुदामा कॉलोनी में चोरी की रिपोर्ट की। परिवार शादी में गया था। 1 मई को दो आरोपी राजकुमार उर्फ हउआ और आदित्य उर्फ छोटू नामदेव को गिरफ्तार कर ₹25000 नगदी सहित कुल 5 लाख रुपए की जेवर बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।