मनकापुर: सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में समिति की सामान्य निकाय बैठक हुई आयोजित
Mankapur, Gonda | Feb 27, 2024 मंगलवार को मनकापुर सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में समिति की सामान्य निकाय बैठक आयोजित की गई। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम कुमार व सचिव विक्रम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, इसके बाद पहले प्रस्ताव में समिति का वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट बैठक में रखा गया। और सभी प्रस्तावों की सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।