मनकापुर: खोड़ारे पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को माहोइया से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 27, 2024 खोड़ारे पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को माहोइया से गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली कि सोमवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि विपक्षी रामप्रसाद परिजनों के सहयोग से उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, जिसके बाद उक्त आरोपी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वहीं SI प्रेमचन्द्र सिंह ने मंगलवार को विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।