शिवपुरी नगर: बगेदरी में दबंगों द्वारा बुजुर्ग किसान की ज़मीन पर अवैध कब्जा, करैरा पुलिस पर आरोप, SP से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगेदरी निवासी बुजुर्ग किसान मुन्ना वंशकार ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि ठेके की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी रामू परिहार और उसकी पत्नी भारती परिहार उनकी साढ़े तीन बीघा जमीन उन्हें वापस नहीं कर रहे हैं