कोल: खैर में सह प्रधानाचार्य द्वारा संबंध बनाने का दबाव डालने पर छात्रा ने किया सुसाइड का प्रयास, ABKS ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Aug 4, 2025 खैर के राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्रा के द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने के मामले में छात्रा ने नया खुलासा किया है। छात्रा का आरोप है कि विद्यालय का सह प्रधानाचार्य छात्रा पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता था। लगातार दबाव बनाने से परेशान छात्रा के द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था।