कोल: मडराक में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्र को लोहे की रॉड से मारा, सिर फटा, घायल पहुंचे जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Aug 4, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के गांव हाजीपुर चौहट्टा की है। जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के द्वारा पिता और उसके दो पुत्रों के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रोड मार कर तीनों लोगों के सिर फोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल पिता पुत्रों ने क्षेत्रीय पुलिस को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।