गाज़ीपुर: गाजीपुर जेल में योग की नई पहल, कैदियों को सिखाया गया स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का मंत्र
गाजीपुर जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में योग प्रशिक्षकों ने कैदियों और जेल स्टाफ को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों के बारे में भी बताया। जनपद गाजीपुर में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी...