भोरे: हुसेपुर बाजार में शराब की नशे में हंगामा करना एक युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच हेतु अस्पताल ले गई। जहां शराब पीने की पुष्टि डॉक्टर ने की जिसके बाद उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक हुसेपुर गांव का रहने वाला बताया गया है।