लालगंज: बेल्हा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की हुई दर्दनाक मौत
लालगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे लालगंज से घर लौटते समय एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी।यह हादसा नया का पूरवा, बेल्हा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।