अम्बाला: माता रानी चौक पर डेयरी की दुकान से अज्ञात ने चुराए ₹2 लाख, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 9, 2024 माता रानी चौक से किसी अज्ञात ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दुकान में रखे ₹200000 चोरी कर लिए हैं। आरोपी जाते समय सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।दुकानदार का कहना है कि यह रकम उसने किसी को आज देनी थी, लेकिन बीती रात ही किसी अज्ञात ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।