दमोह: सरस्वती स्कूल से राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत, पुलिस बल मौजूद
Damoh, Damoh | Apr 5, 2026 दमोह में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रविवार शाम सरस्वती शिशु मंदिर कन्या विद्यालय से पथ संचलन निकाला गया। संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले सेविकाओं को संगठन और राष्ट्र सेवा के उद्देश्यों पर संबोधित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी के निर्देशन में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।