हाथरस: दहेज में अतिरिक्त ₹4 लाख की मांग करते हुए महिला को मारपीट कर घर से निकाला, कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
जनपद हाथरस शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला को पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला द्वारा दहेज उत्पीड़न को लेकर जनपद हाथरस की महिला कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस द्वारा पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। महिला ने 4 लाख रुपए के अतिरिक्त दही की मांग का आरोप लगाया है।