कर्वी: भादौं मास अमावस्या मेला की तैयारियों को लेकर रामघाट मेला क्षेत्र का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
आने वाली भादौं मास अमावस्या मेला की तैयारियों को लेकर रामघाट मेला क्षेत्र का आज बुधवार की दोपहर 12 बजे डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया है। और सबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र में विद्युत,साउंड सिस्टम,चेंजिंग रूम सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। बेड़ी पुलिया से शिवरामपुर तक परिक्रमा मार्ग में सड़क के किनारे से अतिक्रमण को हटवाने को कहा है।