कर्वी: कर्वी के गल्लामंडी से कलेक्ट्रेट तक भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
कर्वी के गल्ला मंडी से कलेक्ट्रेट तक आज बुधवार की दोपहर 1:30 बजे भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व ने किसानों द्वारा ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यूनियन के सदर तहसील अ०शैलेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचना है। किसानो की मांगे है कि सरकार उनकी समस्याओं का ससमय निस्तारण किया जा सके।