मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया
थाना क्षेत्र के ग्राम बीकापुर निवासी ध्रुव सिंह पुत्र साहब सिंह ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर करने का काम किया है।