इटारसी: पुरानी इटारसी में विधायक ने मंडल अध्यक्ष के निवास पर पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे इटारसी के पुरानी इटारसी स्थित मंडल अध्यक्ष मयंक महतो के निवास पर बूथ क्रमांक 174 पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने कार्यक्रम में रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।