हसनपुर: नगर में दो स्थानों से निकले पथ संचलन में संघ का अनुशासन दिखा, हुई पुष्पवर्षा
हसनपुर संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में एक साथ दो स्थानों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार सुबह करीब 9 बजे ब्लॉक कार्यालय के प्रांगण में बौद्धिक हुआ।