गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी इलाके में मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी, ऑटो सहित गिरफ्तार
गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी इलाके में ऑटो सवारों ने 22 अप्रैल को मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जान शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मोबाइल फोन और ऑटो बरामद कर लिया है।