गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी इलाके में एक बंद मकान से महिला का शव बरामद, मकान से आ रही बदबू के बाद हुआ खुलासा
गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी में एक बंद मकान से महिला का शव बरामद हुआ है। मकान से आ रही बदबू की शिकायत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, जब पुलिस ने मकान की जांच की तो अंदर एक महिला का शव मिला। महिला के पैर कंबल से बंधे हुए थे।