गिरिडीह: फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक ने सदर प्रखंड के ढाब, करीहारी समेत कई गांवों का दौरा कर जायजा लिया
फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने शुक्रवार को 12 बजे से सदर प्रखंड के ढाब,करीहारी समेत कई गांवों का दौरा कर वहां जलापूर्ति ठप होने से उत्पन्न परेशानियों का जायजा लिया। साथ ही सरकार तथा संबंधित विभाग से तत्काल इसका निराकरण करने की मांग की।श्री यादव ने इसे लेकर अपने संगठन की ओर से कल उपायुक्त के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का भी ऐलान किया है।