मंझनपुर: जिंदा इंसान को मुर्दा बताकर जमीन माफियाओं ने दूसरे के नाम किया जमीन का बैनामा, पीड़ित ने डीएम और एसपी से की शिकायत
कौशांबी के जिलाअधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मंझनपुर में शिकायत करने के लिए बृहस्पतिवार की शाम सोखदा गांव के रहने वाले एकलाख हमद पहुंचे थे। शाम के उन्होंने पत्रकारों को इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जमीन मंजूर अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वाडा किया और उन्हें मृत्यु दिखाकर जमीन का बैनामा दूसरे के नाम कर दिया।