फतेहाबाद: शमशाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Fatehabad, Agra | Jun 24, 2026 थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी शक्कन में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।