कोठी महल: नीट परीक्षा में उज्जैन पुलिस का संवेदनशील चेहरा, आधार कार्ड भूली छात्राए, एक की हुई तबियत खराब, पहुंचाई सहायता
उज्जैन में नीट परीक्षा के दौरान पुलिस की मानवीय और तत्पर कार्यशैली देखने को मिली। परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं चार छात्राएं अपना आधार कार्ड घर पर भूल गई थीं, जिससे वे परेशान हो गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत परिजनों से व्हाट्सएप पर आधार कार्ड की प्रति मंगवाई और उसका प्रिंट निकालकर छात्राओं को उपलब्ध कराया। वहीं एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर पुलिस