शाहपुरा: डीएमएफटी योजना के तहत अरनिया घोड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास, 80 लाख से अधिक के कार्य होंगे
ग्राम पंचायत अरनिया घोड़ा में विकास को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को डीएमएफटी योजना के तहत विभिन्न कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने देवनारायण मंदिर, अरनिया घोड़ा तक संपर्क सड़क के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण और सरदारपुरा में दो नए कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।