खरगोन जिले में पिछले दो दिनों से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जहां नदी, तालाबो का जलस्तर बढ़ गया है, वही सुदूर अंचलो के पहाड़ी क्षेत्रों में झरनों से भी तेज बहाव हो रहा है। झरनों से बहती जलधारा के मनोरम दृश्य देखने के लिये जिले सहित प्रदेशभर से सैलानी भी इन इलाकों में पहुंच रहे है। जिले के सीरवेल महादेव क्षेत्र में झरना में भी पानी आ गया है।