इटावा: इकदिल पुलिस ने मनियामऊ के रहने वाले वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त का मेडिकल करा कोर्ट में पेश किया है
Etawah, Etawah | Jul 8, 2024 इकदिल थाना पुलिस ने एक वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। मामले में बताया गया कि इकदिल इलाके के मनियामऊ के रहने वाले शक्ति को इकदिल पुलिस ने वारंट होने पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए वारन्टी अभियुक्त को पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराते हुए कोर्ट में पेश किया है।