बाढ़: बाढ़ उमानाथ घाट पर लोगों की सुरक्षा खतरे में: CCTV बंद होने से बढ़ रहीं चोरी की घटनाएं
Barh, Patna | Jun 25, 2026 बाढ़ उमानाथ गंगा घाट की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के कारण घाट पर चोरी की घटनाएं बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। गुरुवार को लगभग 1 बजे नालंदा जिले से अपनी चाची के अंतिम संस्कार के लिए बाढ़ उमानाथ घाट पहुंचे एक व्यक्ति के 4 हजार रुपये चोरी हो गए। स्थानीय पुलिस से जब शिकायत की गई तो सीसीटीवी बंद पड़े मिले।