डुमरी: आदर्श गांव का सच आया सामने! 13 लाख की जल योजना बंद, बूंद-बूंद पानी के लिए जंगल भटक रहे आदिम जनजाति परिवार
Dumri, Gumla | Jun 6, 2026 जिला प्रशासन द्वारा गोद लिए गए आकांक्षी प्रखंड डुमरी के उदनी पंचायत स्थित औरापाठ माचाडीपा गांव में आदिम जनजाति परिवार आज भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब तेरह लाख बयालीस हजार एक सौ चौरासी रुपये की लागत से बनी सोलर आधारित पेयजल आपूर्ति योजना निर्माण के कुछ ही समय बाद बंद हो गई और अब पूरी तरह सफेद हाथी साबित हो रही है।ग्रामीणों के