बिरौल: रोहार गांव में भूसा घर से 265.86 लीटर विदेशी शराब बरामद
बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार गांव में छापेमारी कर 265.86 लीटर विदेशी शराब जब्त की। मामले में आरोपी सत्यम मिश्र उर्फ चुन्नू बौआ के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे