फुलवरिया: डेरवा नहर में गिरी अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचे सवार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के डेरवा नहर पुल के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कार सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।मिली जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के निवासी रौनक कुमार अपनी कार से गोरखपुर से अपने गाँव लौट रहे थे।